बिहारशरीफ, मार्च 9 -- फोटो : रीना यादव। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। विधान पार्षद रीना यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं जिला की महिलाओं के साथ त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद अहम है। महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार निरंतर प्रयत्नशील है। इस अवसर पर हमें महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहने का संकल्प लेना चाहिए। ताकि सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.