सीतामढ़ी, जून 17 -- सीतामढ़ी। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने डीईओ पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिले में शिक्षकों के निलंबन को ' निलंबन उद्योग' का रूप दे दिया गया है तथा निलंबन समाप्त करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि डीईओ के कार्यकाल में 50 से अधिक शिक्षकों को निलंबित किया गया है। साथ ही स्थानीय निकाय शिक्षकों के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) मद में समय पर राशि जमा नहीं होने के कारण करोड़ों रुपये का दंड लगा, जिसका भुगतान सरकारी धन से किए जाने का आरोप लगाया गया है। विधान पार्षद ने डीईओ के पूर्व पदस्थापन काल के मामलों तथा उनकी कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सवालों का भी उल्लेख किया ...