विधान पार्षद ने खुद की स्वगणना, लोगों से की खास अपील
छपरा, अप्रैल 26 -- देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायद मानी जाने वाली जनगणना को जन-जन का अभियान बनाने की दिशा में अब डिजिटल माध्यम से नई शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने रविवार को स्वयं स्वगणना कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महापर्व" बताते हुए कहा कि इसमें भागीदारी केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का राष्ट्रधर्म है।डॉ. यादव ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास यात्रा की आधारशिला होती है। इसी के आंकड़ों के आधार पर सरकार योजनाएं बनाती है और संसाधनों का उचित वितरण सुनिश्चित करती है। ऐसे में यदि डेटा सटीक और अद्यतन होगा, तो विकास योजनाएं भी उतनी ही प्रभावी होंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ इस प्रक्रिया में भाग लें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.