लखनऊ, दिसम्बर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में सोमवार को भाजपा सदस्य विजय बहादुर पाठक ने पुनर्योजित चिकित्सकों की आयु सीमा 65 से 70 कर चिकित्सकों की कमी दूर कराने के लिए सरकार से वक्तव्य की मांग की। श्री पाठक ने कहा कि राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को चिकित्सा उपलब्ध हो इस मंशा से कार्य में जुटी योगी सरकार लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 'वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज' सहित राज्य में आमजन को बेहतर चिकित्सा मिल पाए इसलिए अस्पतालों के उच्चीकरण के भी कार्य हो रहे है। ऐसे में चिकित्सकों की आवश्यकता भी बढ़ी है। सरकार ने चिकित्सकों की सेवानिवृति की आयु सीमा 62 वर्ष से बढाकर 65 वर्ष कर चुकी है। किन्तु पुनर्योजित चिकित्सकों की आयु सीमा 62 से 65 वर्ष है। वर्तमान में आयोग से नए विशेषज्ञ चिकित्सकों का प्रदेश की सेवा में कम आने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.