विधान परिषद- 'अपार आईडी को लेकर स्कूलों पर न हो गलत कार्रवाई'
लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिष्ज्ञद में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह की नसीहत के बाद आश्वासन दिया कि अपार आईडी के नाम किसी स्कूल के खिलाफ कोई गलत कार्यवाही न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। दरअसल, बुधवार को शून्यकाल में निर्दल समूह के राजबहादुर सिंह चंदेल एवं आकाश अग्रवाल ने अपार आईडी बनवाने में आ रहीं दिक्कतों का मुद्दा उठाया। आकाश अग्रवाल ने कहा कि हाईकोर्ट और एनसीईआरटी ने साफ कहा है कि अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। फिर भी इसके लिए प्रदेश भर में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों पर दबाव बनाया जा रहा है। स्कूलों को मान्यता वापसी की चेतावनी दी जा रही है। इस पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह केंद्र सरकार की बहुत अच्छी योजना है। सभी छात्रों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो जाएगा। यह उनके ही हित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.