लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षक नेताओं को आश्वासन देते हुए कहा है कि कैशलेस इलाज की सुविधा से वंचित रह गए एडेड स्कूलों के सेवानिवृत शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को भी इसका लाभ देने पर सरकार गम्भीरता से विचार करेगी। उन्होंने इस मुद्दे पर जल्द निर्णय का आश्वासन भी दिया।दरअसल, सोमवार को निर्दल समूह के नेता राज बहादुर सिंह चंदेल ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और रिटायर्ड शिक्षकों को भी कैशलेस योजना में शामिल करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व सेवानिवृत शिक्षक एवं कर्मचारियों को कैशलेस इलाज का लाभ दिया दिया जाना चाहिए। शिक्षक नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राज्यकर्मियों को सेवानिवृति के बाद इसका ल...