विधान परिषद- सरकार का दावा, हर सीजन में हो रहा गन्ने का शत-प्रतिशत भुगतान
लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में चीनी एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दावा किया कि प्रदेश में हर सीजन में किसानों के गन्ने का शत-प्रतिशत भुगतान हो रहा है। प्रश्नकाल में सपा के शाह आलम ने अपने पूरक प्रश्न में गन्ने के भुगतान की स्थिति के बारे में गन्ना मंत्री से जवाब मांगा था। वैसे शाह आलम ने अपने मूल प्रश्न में पूछा था कि आजमगढ़ में वर्ष 2022 से 26 तक किस दर से गन्न की खरीद हुई और पिछले वर्षों में गन्ने का मूल्य कितना बढ़ा है। जवाब में गन्ना मंत्री ने कहा कि यूपी में पेराई सत्र 2025-26 से अगैती व सामान्य प्रजाति के गन्ने की दरों में 30 रुपये प्रति कुंतल की दर वृद्धि की गई है। इतनी वृद्धि देश के किसी भी राज्य में नहीं हुई है। हर सीजन में किसान को उनके गन्ने का शत-प्रतिशत मूल्य का भुगतान करा रहे है। आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.