विधान परिषद- विधान परिषद में उठा फुटपाथों पर अवैध कब्जे का मुददा
लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में मंगलवार को फुटपाथों और सड़कों पर बढ़ते अवैध कब्जों का मुद्दा उठा। शून्यकाल में भाजपा सदस्य विजय बहादुर पाठक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत कहा कि लखनऊ समेत बड़े शहरों में यह समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। उन्होंने सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की। श्री पाठक ने सूचना में कहा कि लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ और कानपुर सहित ज्यादातर मेट्रो शहरों में यह समस्या ज्यादा है। पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए फुटपाथों पर अवैध पार्किंग, अस्थायी और स्थायी कब्जों और व्यावसायिक गतिविधियों से नागरिकों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- स्कूली बसों को टोल से छूट देने की मांग खासतौर से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और स्कूल बच्चों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.