लखनऊ, दिसम्बर 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में सरकार ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि यूपी को बोर्ड को समाप्त करने की सरकार की न तो कोई मंशा है और न ही इस बारे में कोई प्रस्ताव है। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी बोर्ड को न हम समाप्त करने जा रहे हैं, न ही यह बोर्ड समाप्त होगा और न ही इस बोर्ड को किसी को समाप्त करने देंगे। प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष एवं सपा सदस्य लाल बिहारी यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए पूछा था कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सरकार क्यों समाप्त करना चाहती है? सरकार के अधिकारी बाबा रामदेव द्वारा संचालित भारतीय शिक्षा बोर्ड का प्रचार-प्रसार क्यों कर रहे हैं? जवाब में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) को समाप्त किए जाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.