लखनऊ, दिसम्बर 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। दूसरे राज्यों में रोजगार पाने वाले युवाओं की सहायता के लिए सरकार हर बड़े शहर में हॉस्टल बनाने जा रही है। विधान परिषद में यह घोषणा श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने की। श्री राजभर प्रश्नकाल में सपा के आशुतोष सिन्हा द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ये हॉस्टल उन युवाओं के लिए होगा जो रोजगार मिलने पर उन शहरों में जाएंगे ताकि उन्हें शुरुआत के 15-20 दिनों तक ठहरने आदि की कोई समस्या न रहे। दरअसल, सपा सदस्य ने वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र,भदोही एवं बलिया में पिछले पांच वर्षों के दौरान लगे रोजगार मेले के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी। साथ ही पूरक प्रश्न करते हुए पूछा था कि वाराणसी में जो रोजगार महाकुंभ लगा उसमें जिन्हें रोजगार मिला उन्हें न्यूनतम वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.