लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गुरुवार को विधान परिषद में सपा सदस्य नारेबाजी कर सदन से बहिर्गमन कर गए। इससे पहले सपा और भाजपा सदस्यों के बीच खूब नोंक-झोंक हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। बाद में सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया। सदन में शून्यकाल के दौरान सपा ने प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव रखा। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी, आशुतोष सिन्हा, मान सिंह यादव, किरण पाल कश्यप, शाहनवाज खान, मुकुल यादव ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। किरणपाल कश्यप ने कई ताजा घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बड़े-बड़े अपराध हो रहे हैं। बाबाजी का बुलडोजर कहां गया? क्या तेल खत्म हो गया? ये बुलडोजर पीडीए पर ही चलता है। पीडीए ...