लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विद्युत व्यवस्था की बदहाली एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंगलवार को विधान परिषद में सपा-भाजपा सदस्यों के बीच जमकर नोकझोंक और नारेबाजी हुई। दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विभाग में जो भ्रष्टाचार हुआ है वह सपा का बोया हुआ है। इस पर ऊर्जा मंत्री का जवाब शुरू होते ही सपा के सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। शून्यकाल में काम रोको प्रस्ताव के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए सपा के आशुतोष सिन्हा, शाह आलम तथा लाल बिहारी यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। विभाग में पग-पग पर भ्रष्टाचार है। शाह आलम ने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था जर्जर है। सिंचाई के लिए लोगों को बिजली नहीं मिल रही। रात में बिजली आती है। दिन में सिंचाई करने के लिए महंगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.