मेरठ, मार्च 12 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति के सभापति हरि ओम पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में मेरठ, बागपत और हापुड़ जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, जनशिकायतों के निस्तारण और प्रोटोकॉल के पालन को लेकर निर्देश दिए गए। बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर सभापति ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को तलब किया। वहीं, बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में विजिलेंस टीम को रात में छापेमारी न करने के निर्देश दिये। बैठक में सभापति ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है, इसलिए उनके पत्रों और शिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम, शिलान्यास या उद्घाटन समारोह में संबंधित विधायक का नाम शिलापट्ट पर अनिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.