फिरोजाबाद, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की समिति के 18 मार्च को फिरोजाबाद आगमन अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है। पूर्व में समिति के आगमन के चलते जिले में तैयारियां चल रही थी। विकास प्राधिकरण, आवास विकास परिषद, जिला पंचायत एवं नगर निगम में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने एवं जांच के संबंध में समिति का गठन किया है। इस समिति का 18 से 19 मार्च तक जिले में भ्रमण प्रस्तावित था, लेकिन इसका भ्रमण अपरिहार्य कारणों से निरस्त हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...