लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जयन्ती के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान महावीर ने अहिंसा का संदेश देकर मानव जाति के कल्याण एवं उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। भगवान महावीर स्वामी जिनकी शिक्षाएं आज भी सम्पूर्ण विश्व में शांति, करूणा और सहिष्णुता के मार्ग को दिखाती है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग, तप और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने न केवल आत्मज्ञान प्राप्त किया बल्कि समस्त समाज के भी आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.