हाजीपुर, मई 27 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड क्षेत्र के उफरौल पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य कॉमरेड प्रो.संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उसे गंभीरता पूर्वक शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पार्षद सदस्य मोहित पासवान ने एमएलसी से मुलाकात कर कहा कि शिक्षा-बचाओ, शिक्षक-बचाओ आंदोलन की नई रूपरेखा तय की गई है। आज जब बाजारु ताकतें शिक्षा को मुनाफे की मंडी बना रही हैं,जब नियोजित शिक्षकों के साथ गुलामों-सा सलूक हो रहा है। जब पेंशन छीनी जा रही है और एनईपी के नाम पर शिक्षा का भगवाकरण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विधान परिषद सदस्य ने शिक्षकों से की मुलाकात ऐसे दौर में प्रो.संजय सिंह की आवाज सदन में शिक्षकों की ढाल बनी ह...