सीतापुर, अगस्त 6 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने माध्यमिक विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से संवाद किया। संवाद का मुख्य उद्देश्य जिले की शैक्षिक समस्याओं का समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाना रहा। इसी को लेकर शहर के एक अनुदानित कॉलेज में आयोजित बैठक में आगामी विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन को लेकर भी चर्चा हुई। लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी सोहनलाल वर्मा का शिक्षकों ने स्वागत किया और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन की मजबूती ही सेवा सुरक्षा और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा का आधार है। उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन की उपलब्धियों को हर शिक्षक तक पहुंचाने और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। जिला संगठन मंत्री एवं प्रधानाचार्य...