मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। बरेली मुरादाबाद स्नातक विधायक सीट के एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने विधान परिषद में लाइन पार क्षेत्र में एक महिला महाविद्यालय खोले जाने का मामला रखा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इंटर के बाद या तो लड़कियों की पढ़ाई छूट जाती है या वह दूर जाकर आगे की पढ़ाई कर पाती हैं। डा. व्यस्त ने कहा कि लाइनपार क्षेत्र में करीब आठ लाख आबादी पर इसका असर पड़ता है। निर्धन कन्याओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक कन्या महाविद्यालय खोला जाना अति आवश्यक है। उन्होंने सदन में बताया कि इस क्षेत्र में कुंदनपुर, लाकड़ी फाजलपुर, ढक्का, मनोहरपुर, पटपुरा, मिलक, शाहपुर तिगरी आदि क्षेत्र में आठ लाख आबादी होगी। इस एरिया में दस इंटर कालेज हैं पर एक डिग्री कालेज नहीं है। एमएलसी ने कहा कि लाइनपार के कुंदनपुर ढक्का में खसरा संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.