पटना, फरवरी 25 -- बिहार विधान परिषद में बुधवार को भोजनावकाश के बाद विधायी कार्य निबटाए गए और चार विधेयकों को पारित कर दिया गया। इनमें बिहार तकनीकी सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 और बिहार सिविल न्यायालय विधेयक, 2026 शामिल हैं। इन विधेयकों को इसके पहले बिहार विधानसभा से पारित किया जा चुका है। इन चार विधेयकों में दो विधेयकों बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 एवं बिहार सिविल न्यायालय विधेयक, 2026 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं, शेष दो विधेयकों को ध्वनिमत से पारित किया गया। इसके पूर्व दोनों आयोग संबंधित विधेयकों को पेश करते हुए प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया में बोर्ड-निगम एवं अन्य संस्थाओं को शामिल किया गया है। नियुक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.