लखनऊ, अगस्त 24 -- विधान परिषद की विभिन्न समितियों में वर्ष 2026-27 के लिए नये सभापति नियुक्त किए गए हैं। परिषद के कार्यकारी सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह द्वारा 16 समितियों के लिए नियुक्त किए गए सभापतियों संबंधी आदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा. राजेश सिंह ने सोमवार को जारी कर दिया। नियम पुनरीक्षण समिति का डा. केपी श्रीवास्तव, विशेषाधिकार समिति का मानवेंद्र सिंह, याचिका समिति का डा. सुधीर गुप्ता, आश्वासन समिति का शाहनवाज खान, वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति का प्रांशु दत्त द्विवेदी, प्रश्न एवं संदर्भ समिति का बहोरन लाल मौर्य को सभापति बनाया गया है।इसके अलावा राजबहादुर सिंह चंदेल को संसदीय अध्ययन समिति, अनूप कुमार गुप्ता को संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति, अविनाश सिंह चौहान को विधान मंडल सदस्यों के आवासीय परिवाद संबंधी जांच समिति, जितेंद...