विधान परिषद नहीं जा रहीं रोहिणी आचार्या; MLC की अफवाह फैलाने पर बरसीं लालू यादव की बेटी
नई दिल्ली, मई 29 -- Rohini Acharya News: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर जा रहे हैं। इससे पहले सिंगापुर में रहने वाली बेटी डॉ रोहिणी आचार्या का धमाकेदार सोशल मीडिया पोस्ट आया है। विधान परिषद चुनाव में टिकट ऑफर की अटकलों पर रोहिणी आचार्या ने अपना रूख जाहिर कर दिया है कि किसी के लालच देने से वे गलत करने वालों का विरोध करना नहीं छोड़ेंगी। रोहिणी आचार्या तेजस्वी यादव के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए राबड़ी आवास से रोते हुए सिंगापुर के लिए निकली थीं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के लिए संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया जिसके लिए उन्हें तेजस्वी के विरोध का सामना करना पड़ा। भाई तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन की मेगा पार्टी से भी उन्होंने खुद को दूर रखा। खबर है कि लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.