नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के नतीजों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। मतपत्र से हुए इन चुनावों में राजनीतिक नफा नुकसान के बजाय प्रबंधन और क्षमता का ज्यादा महत्व रहा। जहां भाजपा ने कांग्रेस को कोई सीट न मिलने पर तंज कसा, वहीं विपक्ष ने वाराणसी में सपा की जीत को लेकर भाजपा को आईना दिखाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के बड़े नेताओं की टिप्पणियों से यह गरमाहट और बढ़ गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने नतीजों को लेकर 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि 'उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक जैसे चार बड़े राज्यों की 28 सीट पर विधान परिषद चुनाव हुए। चुनाव मतपत्रों से कराए गए। अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीट जीतीं?' वहीं, सपा नेता अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साध...