सोनभद्र, सितम्बर 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक-पांच एवं खंड शिक्षक-छह निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं और अधिकारियों के दायित्वों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के सुचारु संचालन और कंट्रोल रूम के प्रबंधन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: 18 मतदेय स्थलों पर 15,397 स्नातक मतदाता...