पटना, जनवरी 23 -- विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन की तैयारी में राजद जुट गया है। शुक्रवार को प्रदेश राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय ने विप चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से मिलकर दिशा-निर्देश प्राप्त किया। राजद नेता ने कहा कि सामाजिक न्याय की धारा की मजबूती के लिए विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक क्षेत्रों के चुनाव में राजद अपने प्रतिनिधित्व की मजबूती के लिए और चुनाव मैदान में पार्टी के स्तर से उम्मीदवार देने के प्रति कटिबद्ध है। गौरतलब है कि पटना प्रमंडल, दरभंगा प्रमंडल, तिरहुत प्रमंडल में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव होना है, जबकि कोसी प्रमंडल में स्नातक और सारण प्रमंडल में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...