कटिहार, सितम्बर 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।बिहार विधान परिषद की स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीधा असर कटिहार पर भी पड़ेगा, क्योंकि जिला कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इस सीट पर वर्तमान सदस्य का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। कोसी निर्वाचन क्षेत्र में कटिहार समेत 14 जिले शामिल हैं। आयोग की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा ग...