शामली, सितम्बर 22 -- शामली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक के पांच और खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही शामली समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर निर्धारित की गई है। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित उन्होंने बताया कि मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक...