विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम भी स्थगित
लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की कम खपत के अपील के मद्देनजर विधान परिषद की संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमों को भी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव, डॉ. राजेश सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार संसदीय समितियों की बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारी अग्रिम आदेशों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। विधान परिषद प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। यह भी पढ़ें- शासन से आने वाली समिति का दौरा स्थगित यह भी पढ़ें- अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों के काफिले में नहीं कम हुए वाहन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.