रामपुर, अप्रैल 3 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक सभापति अश्विनी त्यागी के सभापतित्व में दिनांक 11 अप्रैल को मुरादाबाद मण्डल मुरादाबाद मे आयोजित की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श एवं समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल के अनुपालन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध प्राप्त भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों तथा उन पर की गई कार्यवाही की समीक्षा प्रमुख रूप से की जाएगी। इसके अतिरिक्त मानव सम्पदा पोर्टल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संपत्ति विवरण दर्ज किए जाने की स्थिति, विधानमंडल सदस्यों से प्राप्त पत्रों पर की गई कार्यवाही तथा उनके द्वारा प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.