विधान परिषद की कमेटी ने अतिक्रमण व जाम पर कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर में अतिक्रमण और जाम की गंभीर समस्या पर विधान परिषद की कमेटी ने नगर निगम से रिपोर्ट तलब की है। कमेटी ने पूछा है कि अतिक्रमण हटाने और जाम से निपटने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई।शहर के सरैयागंज, मोतीझील, कल्याणी, अखाड़ाघाट रोड और अघोरिया बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में सड़क पर ठेले, दुकानों का सामान और अवैध पार्किंग के कारण रोज भीषण जाम लगता है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और आम लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। अब विधान परिषद कमेटी ने निगम से बिंदुवार जानकारी मांगी है। पिछले छह महीने में कितनी बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, कितने अतिक्रमणकारी पर जुर्माना लगा, कितनी वसूली हुई और जाम से निपटने के लिए नया ट्रैफिक प्लान क्या है। यह भी पढ़ें- विधान परिषद की कमेटी ने अतिक्रमण व जाम पर कार्रवाई की मांगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.