पटना, दिसम्बर 5 -- विधान परिषद के 211वां सत्र शुक्रवार को संपन्न हो गया। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि इस सत्र में तीन बैठकें हुईं। इस सत्र में बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक 2025 पारित किया गया। इसके पहले प्रभारी मंत्री ने पटना विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन सदन पटल पर रखा। साथ ही बिहार बिहार लोक सेवा आयोग के वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के वार्षिक प्रतिवेदन की एक प्रति सदन के मेज पर रखा। प्रभारी मंत्री ने राज्य बांध सुरक्षा संगठन के वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बांधों की सुरक्षा को लेकर वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति सदन की मेज पर रखा। बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक पारित होने के पहले राजद सहित विपक्षी सदस्यों ने सदन का बहिष्कार कर दिया। वरीय पत्रकार जयकुमार झा के निधन पर सदस्यों ने एक मिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.