आरा, मई 13 -- जोनल दंडाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर नवादा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी प्रत्याशी सोनू राय और अन्य पर मारपीट एवं धक्का-मुक्की करने का लगाया आरोप दंडाधिकारी ने कहा : इन लोगों की उनके उपर हमला करने की थी मंशा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर-बक्सर विधान परिषद के उपचुनाव के दौरान मंगलवार को सदर प्रखंड स्थित मतदान केंद्र पर जोनल दंडाधिकारी के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जोनल दंडाधिकारी सह जिला अल्संख्यक कल्याण पदाधिकारी शशिभूषण तिवारी के बयान पर नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सोनू राय सहित अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में दंडाधिकारी की ओर से कहा गया है कि बक्सर सह भोजपुर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र उपनिर्वाचन-2026 को लेकर मंगलवा...