बिजनौर, फरवरी 18 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल बिजनौर के मेधावी छात्र विधान अग्रवाल ने आईआईटी जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में 99.95 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता तथा जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अटूट आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का उज्ज्वल प्रमाण है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पायल कपूर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा, आई आई टी जेईई जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में 99.95 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अत्यंत गौरव का विषय है। विधान की सफलता उनके समर्पण, शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन की हर चुनौती के लिए सक्षम बनाना है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को स्पर्श करें...