विधानसभी घेराव को लेकर राज्यभर से धरना स्थल पहुंचे छात्र
रांची, अगस्त 9 -- रांची, संवाददाता। विधानसभा घेराव को लेकर रविवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सुबह से छात्रों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। राज्य के लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा, खूंटी समेत कई जिलों से छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए देर शाम तक छात्रों का आने का सिलसिला चलता रहा। धरना स्थल पर करीब दो हजार से अधिक की संख्या में दूसरे राज्यों से भी छात्र अपना समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। आंदोलन के16 वें दिन रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही धरना स्थल पर विद्यार्थियों के साथ आमलोगों की भीड़ जुटने लगी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, स्टेडियम में छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही थी। विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर भी छात्र लगातार रणनीति बनाते नजर आए। कई लोग अपने साथ भोजन लेकर आए और छात्रों के बीच खाना वितरित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.