रामपुर, फरवरी 15 -- शाहबाद। शनिवार को शाहबाद ब्लॉक परिसर में बजट पर विधानसभा स्तरीय चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजबाला सिंह रहीं। उन्होंने केन्द्रीय बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बताते हुए कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है। उन्होंने बजट के विभिन्न प्रावधानों रोजगार, बुनियादी ढांचा, कृषि, शिक्षा और सामाजिक कल्याण पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं के साथ इसके हर पहलू को साझा किया। चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर ने कहा कि केन्द्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.