विधानसभा से लेकर संगठन तक प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहीं संगीता यादव
गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद एवं चौरीचौरा की पूर्व विधायक संगीता यादव का राजनीतिक सफर संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय जनसेवा से जुड़ा रहा है। वर्ष 2013 में भाजपा से जुड़ने के बाद उन्होंने संगठन में विभिन्न दायित्त्वों का निर्वहन किया। संगठन के अनुभव के सहारे वह वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुईं। वर्ष 2021 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2022 के विस चुनाव में चौरीचौरा सीट गठबंधन के तहत निषाद पार्टी के खाते में जाने के बावजूद उन्होंने पार्टी के लिए सक्रियता बनाए रखी, जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और 5 जुलाई 2022 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.