विधानसभा सीटों पर युवाओं को टिकट देने की मांग रखेगी युकां : सुरभि द्विवेदी
नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवा और महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी। युवा कांग्रेस प्रदेश की सात से आठ विधानसभा सीटों पर युवाओं को टिकट देने की मांग पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखेगी।गुरुवार को नैनीताल क्लब में आयोजित यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक में सुरभि द्विवेदी ने पदाधिकारियों के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की नीतियों और कथित विफलताओं को लेकर जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। बेरोजगारी, पलायन, पेपर लीक, महिला सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.