विधानसभा समिति ने शामली शुगर मिल का किया निरीक्षण, श्रमिकों की समस्याएं सुनीं
शामली, जून 12 -- शामली। उत्तर प्रदेश विधानसभा की श्रमिक एवं औद्योगिक मामलों से संबंधित समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक रितेश कुमार गुप्ता ने समिति सदस्य अंजुला सिंह माहौर एवं विनोद चतुर्वेदी, पंकज मलिक के साथ शामली शुगर मिल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति ने मिलों में कार्यरत श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों ने वेतन विसंगतियों, वेज बोर्ड की संस्तुतियों के अनुरूप वेतन न मिलने तथा अन्य श्रम संबंधी समस्याओं को समिति के समक्ष रखा। समिति के सदस्यों ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। समिति अध्यक्ष रितेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति संवेदनशील है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मजदूरों को वेज बोर्ड के प्रावधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.