पाकुड़, फरवरी 25 -- विधानसभा सत्र के शून्य काल के दौरान लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय निर्माण का मामला जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि क्षेत्र में अब तक एक भी महिला महाविद्यालय नहीं है। जिससे छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। विधायक ने सदन में बताया कि हिरणपुर प्रखंड में महिला कॉलेज निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिए शीघ्र महिला महाविद्यालय की स्थापना की जाए। हेमलाल मुर्मू ने कहा कि कॉलेज बनने से न केवल लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र बल्कि आस-पास के गांवों की बेटियों को भी उच्च शिक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.