पटना, दिसम्बर 4 -- बिहार विधानसभा सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरहाजिरी को लेकर सत्ता पक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने दावा किया है कि तेजस्वी यादव विधानसभा सत्र के बीच ही परिवार के साथ विदेश यात्रा पर चले गए हैं। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी ने मैदान छोड़ दिया है, अगले 5 साल तक विरोधी दल के नेता की भूमिका निभाने की क्षमता उनमें नहीं है। शिवानंद तिवारी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान गैर हाजिर थे। कहा गया कि वे दिल्ली गए। उनकी पत्नी एवं बच्ची पहले ही दिल्ली चले गए थे। अब बताया जा रहा है कि तेजस्वी अपने परिवार के साथ यूरोप की यात्रा पर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.