नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। सदन की बैठकें 7, 10 और 11 अगस्त को आयोजित होंगी। सत्र से पहले विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। दिल्ली पुलिस ने विधानसभा परिसर में मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का भी परीक्षण किया। समीक्षा बैठक में दिल्ली पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा, बम निरोधक दस्ता, डिटेक्टिव यूनिट, स्पेशल स्टाफ, स्वाट टीम, स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस सेवाओं तथा विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संभावित सुरक्षा चुनौतियों, सुरक्षा बलों...