रुडकी, मार्च 12 -- विधायक प्रदीप बत्रा ने गुरुवार को फिर से ढंढेरा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा विधानसभा के बजट सत्र में उठाया। उन्होंने इसे रुड़की-लक्सर मार्ग की सबसे बड़ी समस्या बताया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इससे पहले भी उनकी ओर से कई बार यह मुद्दा विधानसभा के सदन में उठाया जा चुका है। कहा कि यह समस्या क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी है। ओवरब्रिज बनने से जाम की समस्या से भी राहत मिल जाएगी। इसलिए वह इसको प्रमुखता के साथ प्रयास कर रहे हैं। इधर, ओवरब्रिज बनाने को लेकर क्षेत्रवासियों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया है। इसके बावजूद यह समस्या जस की तस बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.