बोकारो, मार्च 14 -- बोकारो स्टील प्लांट में अप्रेंटिसशिप कर चुके सैकड़ों विस्थापित युवाओं के सुरक्षित भविष्य लेकर बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शून्यकाल के दौरान विधानसभा में सदन का ध्यानाकृष्ट कराया। कहा कि अपनी जमीन अपना घर सब कुछ गवां चुके विस्थापित परिवार के युवा वर्षों पहले अप्रेंटिसशिप पूरा कर चुके है। इसके बाद भी आज तक उन्हें स्थायी नियोजन नहीं मिल पाया है। वहीं, मेरिट सूची में शामिल अनेक अभ्यर्थियों को अब तक अप्रेंटिसशिप का अवसर भी नहीं दिया गया है। विधायक ने सदन का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए बताया की एक वर्ष पूर्व नियोजन की मांग को लेकर अप्रेंटिस प्राप्त युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन चलाया जा रहा था। इस शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान सीआईएसएफ के लाठीचार्ज में छात्र प्रेम महतो की दुखद मृत्यु हो गई, जो अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.