रुद्रपुर, मार्च 11 -- खटीमा। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक भुवन कापड़ी ने दमगढ़ा में प्रशाशन की उपस्थिति में दबंगों द्वारा सैकडो एकड़ भूमि पर खड़ी फसल जोतने मुद्दा उठाया। कापड़ी ने कहा कि दिनदहाड़े दबंग लोग उपजिलाधिकारी, एस एच ओ और पीएसी की उपस्थिति में बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रालियां से सवा सौ एकड़ भूमि पर खड़ी फसल गन्ना, लाही और गेहूं की फसल जोत देते है कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी जाती है बिना कोई कोर्ट के आदेश के हरि फसल को जोत दिया जाता है और आज तक प्रशाशन के उन अधिकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री पर तंज कसते हुए प्रदेश के आलाधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को पत्र के माध्यम से अवगत कराने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई। बताते चले कि 31 जनवरी को खटीमा के दमगढ़ा में द...