रांची, फरवरी 27 -- रनिया प्रतिनिधि। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने शुक्रवार को विधानसभा में रनिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अविलंब कार्रवाई की आवश्यकता बताई। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि रनिया प्रखंड अति पिछड़ा एवं भौगोलिक रूप से दुरूह क्षेत्र है। प्रखंड मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर के दायरे में एक भी डिग्री कॉलेज उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में यहां के विद्यार्थियों, विशेषकर गरीब एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के कारण अधिकांश छात्र बाहर जाकर पढ़ाई करने में असमर्थ रहते हैं, जिससे वे उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। सुदीप गुड़िया ने सरकार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.