कुशीनगर, फरवरी 17 -- कुशीनगर। निज संवाददाता फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने सदन में तुर्कपट्टी को नगर पंचायत बनाने के साथ उसका नाम सूर्यनगर करने की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा सभा क्षेत्र के विकास के लिए अन्य मांगें भी सदन में रखीं। सोमवार को बजट सत्र के दौरान विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा बजट के समर्थन में बोल रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि ओडिशा के पुरी जिले में स्थित सूर्य मंदिर के बाद दूसरा सूर्य मन्दिर फाजिलनगर विधानसभा के तुर्कपट्टी में है, जहां की मूर्तियां खुदाई के दौरान मिली थीं। लेकिन उसका पर्यटन और धार्मिक स्थान के रूप में समुचित विकास नहीं हुआ। इसलिए इसका नाम सूर्यनगर करते हुए नगर पंचायत का दर्जा दिया जाये। उन्होंने सदन को बताया कि यह कस्बा नगर पंचायत के सभी मानकों को पूरा करता है और नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.