मुंगेर, अप्रैल 25 -- तारापुर, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा में बहुमत सिद्ध होते ही तारापुर में उत्सव का माहौल छा गया। जैसे ही यह खबर फैली कि तारापुर के विधायक सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद संभालते हुए सदन में बहुमत हासिल कर लिया है, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय के बाहर अगम सिंह निगम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते माहौल रंग, उमंग और उल्लास से भर गया। उत्सवी माहौल में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। सम्राट चौधरी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और आतिशबाजी से आकाश रोशन हो उठा। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.