विधानसभा में फिर गूंजा खगड़िया मेडिकल कॉलेज का मुद्दा
भागलपुर, जुलाई 21 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट खगड़िया जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज के निर्माण का मामला एक बार फिर मंगलवार को बिहार विधानसभा में गूंजा। मानसून सत्र के दूसरे दिन सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने विधानसभा में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कराने की मांग की। विधायक ने सदन का ध्यान खगड़िया की स्वास्थ्य संबंधी समस्या और जिले की भौगोलिक परिस्थितियों की ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिले के लिए बेहद आवश्यक है। इसके शुरू होने से न सिर्फ खगड़िया, बल्कि आसपास के कई जिलों के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। सदर विधायक ने कहा कि खगड़िया बिहार के पिछड़े जिलों में शामिल है और यहां आज भी उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की कमी है। खगड़िया में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.