पटना, मार्च 10 -- पूर्व विधायक सतीश कुमार को विधानसभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मंगलवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक हरिनारायण सिंह, ऋतुराज कुमार, राहुल कुमार, कुमार अतिरेक, रूहेल रंजन, चेतन आनंद, मांजरीक मृणाल, समृद्ध वर्मा एवं विधानपार्षद संजय गांधी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।विधानसभा अध्यक्ष ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि सतीश कुमार का राजनीतिक कार्यकाल एवं अनुभव काफी लंबा रहा है। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे एवं अपने क्षेत्र की पिछड़ी जनता की आवाज थे। वे सर्वप्रथम सन् 1990 में सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए। उन्होंने वर्ष 1995 में अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से निर्द...