विधानसभा में जेपीएससी पर घमासान, छात्र आंदोलन का मुद्दा उठा
रांची, अगस्त 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा पूरी तरह छाया रहा। छात्र आंदोलन की गूंज सड़क से सदन तक सुनाई दी। विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा-आजसू विधायक लगातार दूसरे दिन धरने पर बैठे रहे, जबकि सदन के भीतर प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी भाजपा-एनडीए विधायक वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। विपक्ष ने जेपीएससी और जेएसएससी की विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, पूरे मामले की कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने तथा छात्रों के हित में ठोस निर्णय लेने की मांग की। वहीं, सत्ता पक्ष ने सरकार की ओर से की जा रही सीआईडी जांच की कार्रवाई की बात सदन में रखी। एक ओर विपक्ष सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.