हरदोई, मई 6 -- हरदोई। विकसित भारत युवा संसद के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा में 1 मई से 3 मई तक आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के युवा प्रतिभागी अनुभव मिश्रा ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर जिले का नाम रोशन किया। हरदोई के ग्राम बम्हरौली, पोस्ट अलीगंज ननखेरिया निवासी और पूर्व प्रधान अखिलेश मिश्रा के पुत्र एवं सीएसएन महाविद्यालय के पूर्व छात्र अनुभव मिश्रा ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 मई को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए युवाओं ने अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- युवा संसद में शाहजहांपुर के प्रतिभागियों की दमदार मौजूदगी, विकास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.